उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

एक सैकड़ा बाढ़ पीड़ितों को अब तक नहीं मिली राहत राशि और राशन किट

जबकि हमीरपुर नगरपालिका परिषद क्षेत्र के पीड़ितों को दी जा रही है राशन किट ,बाढ़ पीड़ितों ने तेज तर्रार जिलाधिकारी घनश्याम मीणा से राहत राशि के साथ ही राशन किट दिलाने की लगाई गुहार

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर:  हमीरपुर पिछले दिनों यमुना और बेतवा में आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचाते हुये जहाँ किसानों की फसलों को चौपट करने का काम किया था, तो वहीं उनके घरों को भी नहीं छोड़ा था। जिसके बाद बाढ़ की चपेट में आये लोगों को अपना घर छोड़कर या तो प्रशासन के बनाये राहत शिविर में जाना पड़ा था, या फिर सड़क के किनारे पन्नी और तिरपाल लगाकर अपना आशियाना बनाना पड़ा था, जिसके बाद प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चन्देल ने हैलीकॉप्टर से दौरा कर बाढ़ के हालात का जायजा भी लिया था, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार की तरफ से बाढ़ पीड़ितों की हर मुमकिन मदद का भरोसा भी दिलाया था, लेकिन अमिरता डेरा के बाढ़ पीड़ित करीब एक सैकड़ा लोगों को अब तक न तो फसलों के नुकसान के मुआवजे के तौर पर कोई राहत राशि मिली है, और न ही कोई राहत किट।
जबकि हमीरपुर सदर तहसील के अमिरता के डेरा की बिटोल पत्नी लालाराम, छोटू पुत्र राम बाबु, राम स्वरूप पुत्र छंगा,फूल कली पत्नी भैय्या लाल, सरिता पत्नी किशन स्वरूप, पान कुमारी पत्नी राम बबु, वविजय पाल पुत्र राामफूल, संगीता पत्नी शिवबाबू, किरन देवी पत्नी राजेश, राम कुंवर पत्नी स्व० गज्जा सहित करीब एक सैकड़ा लोगों ने बताया कि जबकि तत्कालीन लेखपाल शिवकुमार ने अमिरता के डेरा का सर्वे करने के बाद सभी बाढ़ पीड़ितों के नाम की लिस्ट तैय्यार की थी, लेकिन उन्हें आज तक न तो कोई मुआवजा मिला, और न ही राहत राशन किट दी गई है। जबकि हमीरपुर नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले बाढ़ पीड़ितों को राहत किट बांटी जा रही है। बाढ़ पीड़ितों ने तेज तर्रार जिलाधिकारी घनश्याम मीणा से राहत राशन किट के साथ ही मुआवजे की राशि दिलाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button