
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- ‘नशे को ना, खेल और जिंदगी को हां’ अभियान के तहत स्वर्गीय सौरभ भट्ट की पुण्य जयंती पर सौरभ फाउंडेशन द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखना और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह चौहान, नगर पालिका परिषद के वार्ड सदस्य महावीर चौहान, बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य दिनेश व्यास एवं संतोष सकलानी की उपस्थिति में हुआ।
टूर्नामेंट के अंडर-15 वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में आदित्य राणा और गौतम के बीच रोमांचक मैच खेला गया। कड़े मुकाबले में आदित्य राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गौतम को 21–18 के स्कोर से हराकर जीत दर्ज की।
इस अवसर पर सौरभ फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश भट्ट, संरक्षक मुकेश प्रसाद भट्ट, महेश भट्ट, मोहित, प्रियांशु, आदित्य बलूनी, कार्तिक, स्वस्ति राणा, प्राप्ति, स्नेहा, मुकुल, अनुराग, अपेक्षा, वंश, अथर्व, इशिका, अंशुमान सहित बड़ी संख्या में सदस्य, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
सौरभ फाउंडेशन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।






