कानपुरलखनऊ

अवध क्षेत्र की बैठक में धर्मपाल व कानुपर में रहेंगे भूपेन्द्र चौधरी

Listen to this article

-कल होगी अवध व कानपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अवध क्षेत्र और कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न होगी। अवध क्षेत्र की बैठक एसआर इंस्टी्ट्यूट में होगी। अवध क्षेत्र की बैठक का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह करेंगे। जबकि कानपुर क्षेत्र की बैठक का उदघाटन प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी करेंगे। कानपुर क्षेत्र की बैठक मंदाकनी रॉयल पैलेस, साकेत नगर, कानपुर में होगी।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 09 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी 30 मई से 30 जून तक जनसम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी अभियान के संबंध में इस बैठक में चर्चा होगी।

संपर्क अभियान के तहत प्रदेश की प्रत्येक लोकसभा में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिवक्ता, डाक्टर, शिक्षक, साहित्यकार सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक लोकसभा में सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button