utrakhandटिहरीनई टिहरी

टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार जारी

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :-  जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शनिवार को चंबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी और क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में कोतवाली चंबा पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज चौहान (32 वर्ष) पुत्र बलदेव सिंह चौहान, निवासी ग्राम नेर कैथोगी, बन्दवाल, थाना थौलधार, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 29/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

टिहरी पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी को अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button