दिल्ली/एनसीआर

पटना में पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज पर भाजपा ने गठित की उच्च स्तरीय जांच समिति

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पटना में 13 जुलाई को पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बबर्रता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैये की निंदा की है। इसके साथ पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस घटना में पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

शुक्रवार को पटना में हुई इस घटना की जांच के लिए जे पी नड्डा ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति के संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास को बनाया गया है। इसमें सांसद मनोज तिवारी, सांसद विष्णु दयाल राम और सांसद सुनीता दुग्गल शामिल हैं। यह जांच समिति घटना स्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button