उत्तराखंडदेहरादून

विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा की समीक्षा बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

जिला संवाददाता – दीपक

जन एक्सप्रेस / देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से देहरादून के गांधी रोड स्थित जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने देहरादून और उत्तरकाशी जिले के पदाधिकारियों के साथ विधानसभा वार संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में देहरादून जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारियों को सौंपी गई। जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर कमेटियों का गठन किया जा चुका है। अब बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के बायोडाटा भी लिए जा रहे हैं।

उत्तरकाशी जिले की तीनों विधानसभा सीटों की भी समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल ने विधानसभा वार संगठन की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कमेटियों के गठन का कार्य तेजी से चल रहा है और संभावित विधानसभा उम्मीदवारों के बायोडाटा लिए जा रहे हैं।

बैठक के दौरान देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर सुहेन्द्र पाल गौतम की नियुक्ति भी की गई। जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को विधानसभा वार रणनीति तैयार कर गांव, सेक्टर और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के निर्देश दिए।

अनिल चौधरी ने हल्द्वानी में एक दलित व्यक्ति के जाने के बाद कथित शुद्धिकरण की घटना का उल्लेख करते हुए इसे गंभीर विषय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को देखते हुए बसपा को मजबूत करने और जनता को संविधान में दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बसपा सामाजिक बराबरी और संविधान प्रदत्त अधिकारों को सभी वर्गों तक पहुंचाने में विश्वास रखती है।

प्रदेश महासचिव सतेंदर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क करने और बसपा की नीतियों एवं विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

बैठक में जॉन विधानसभा प्रभारी सत्यपाल, जिला महासचिव प्रमोद गौतम, पूर्व प्रदेश सचिव विनोद कटारिया, शिवकुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button