कानपुर

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का उद्देश्य से लगाया शिविर

Listen to this article

जन एक्सप्रेस संवाददाता
कानपुर नगर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राज्य महिला आयोग के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का उद्देश्य लेकर दो दिन का जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरुकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर प्रमिला पांडेय ने शिरकत की।
उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। जागरुकता शिविर का उद्देश्य यह है कि महिलाओं को जो उनका दर्जा है वह उन तक सही और गुणवत्तापूर्ण पहुंचे, फिर चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो। वहीं महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों को किस तरीके से कम करना है जिसको लेकर महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है। मेयर प्रमिला पांडेय ने बताया कि इस जागरुकता शिविर में यह बताया गया है कि आज हमारे देश में महिलाएं किस तरीके से अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। बताया कि पहले के दिनों में केवल महिला उत्पीडऩ की ही खबर सुना करते थे, लेकिन जब से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आयी तबसे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला।
इसी का नतीजा है कि आज महिला बेधडक़ व निडर होकर घर से निकलकर अपने कार्य की ओर जाती हैं और सुरक्षित वापस आती हैं। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज महिलाओं का नाम राशन कार्ड में मुखिया के तौर पर लिखा जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। जिला प्रोबेशन महिला कल्याण अधिकारी सुरुचि गुप्ता ने बताया कि जागरुकता शिविर में महिलाओं को उनके अधिकार बताये जाएंगे और आत्मनिर्भरता की ओर उन्हे उन्मुख किया जाएगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button