उत्तरकाशीउत्तराखंड

शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धरासू थानाध्यक्ष ने व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग

असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती और यातायात व्यवस्था में सुधार पर दिया जोर

उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़:नवनियुक्त थानाध्यक्ष धरासू मनोज असवाल ने चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले, अराजक तत्वों और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।थानाध्यक्ष असवाल ने पीपल मंडी, सुलीठांग, नागणी, बडेथी, चिन्यालीसौड़ बाजार क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर बाजार व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने और वाहनों को अव्यवस्थित रूप से खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही, बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों पर नियमित कार्रवाई, और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह सभी कदम स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शूरवीर रागड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, जसबीर चौहान, अमित सकलानी, पूरण बिष्ट, शूरवीर नेगी, राकेश मेहरा, सिद्धार्थ नौटियाल, प्रवीण गुनसोला, नरेंद्र नेगी, यशवंत बिष्ट, बिजेंद्र कोहली, एसएसआई अनूप नयाल, एसआई शशि राणा सहित अन्य स्थानीय व्यापारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button