आजमगढ़
-
आजमगढ़ में टप्पेबाज गैंग पर बड़ी कार्रवाई, ₹1.92 करोड़ की संपत्ति कुर्क
जन एक्सप्रेस /आजमगढ़ :- थाना बिलरियागंज क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने अंतरजनपदीय टप्पेबाज एवं चोरी करने वाले गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई करीब ₹1 करोड़ 92 लाख की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार कुर्क की गई संपत्ति में कुल…
Read More » -
आजमगढ़ में गोकशी की सूचना पर पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर समेत 12 मुकदमों का आरोपी घायल
रिपोर्ट :- संतोष कुमार श्रीवास्तव जन एक्सप्रेस /आजमगढ़ :- गोकशी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची गंभीरपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान करीब एक दर्जन मुकदमों में वांछित अभियुक्त विशाल यादव गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार…
Read More » -
आजमगढ़ में श्रावण के पहले सोमवार पर SSP डॉ. अनिल कुमार ने भवरनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जन एक्सप्रेस /आजमगढ़ :- श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने भवरनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और प्रभावी…
Read More » -
आजमगढ़ में दो दलित महिलाओं से सड़क पर मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप
जन एक्सप्रेस /आजमगढ़ :- जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोमाडीह में जमीन विवाद को लेकर दो दलित महिलाओं के साथ सड़क पर दौड़ाकर मारपीट और कपड़े फाड़ने का कथित मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने स्थानीय पुलिस पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय और सुरक्षा की…
Read More » -
आजमगढ़ में ‘पुलिस की दस्तक, अपराधी के घर तक’ अभियान तेज, 335 हिस्ट्रीशीटर पुलिस की निगरानी में
आजमगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में अपराध और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ‘पुलिस की दस्तक, अपराधी के घर तक’ अभियान के तहत चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, निगरानी और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभियान का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और…
Read More » -
मोदी सरकार के 12 साल: विकास, विश्वास और जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा – अनिल राजभर
जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई यह यात्रा केवल सरकार की उपलब्धियों…
Read More » -
आजमगढ़ पुलिस की मानवीय पहल: सड़क हादसे में घायल परीक्षार्थी को उपचार दिलाकर समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
जन एक्सप्रेस/ आजमगढ़: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे एक परीक्षार्थी की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद आजमगढ़ पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। डायल 112 की पीआरवी टीमों के समन्वय से घायल परीक्षार्थी को पहले उपचार दिलाया गया और फिर समय से परीक्षा केंद्र पहुंचाकर उसकी परीक्षा में उपस्थिति…
Read More » -
आजमगढ़ में ‘नई किरण’ परियोजना के तहत पारिवारिक विवाद का समाधान, काउंसलिंग से परिवार में हुआ समझौता
जन एक्सप्रेस आजमगढ़ जनपद आजमगढ़ में परिवारों को टूटने से बचाने और आपसी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने के उद्देश्य से संचालित “नई किरण” परियोजना के तहत एक पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण किया गया। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में हुई काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया और दोनों साथ रहने के लिए राजी…
Read More » -
पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ हनुमत महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने लिया बुराइयों को त्यागने का संकल्प
जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में 21 मई से भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ हनुमत महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ गुरुवार को पूर्णाहुति और भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में आस्था व्यक्त की। यज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान यज्ञशाला में पुनीत सिंह, पिंटू…
Read More » -
बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने ईदगाह का किया निरीक्षण
जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। बुधवार सुबह जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने बदरका…
Read More »