UP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICEआजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

आजमगढ़ में टप्पेबाज गैंग पर बड़ी कार्रवाई, ₹1.92 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जन एक्सप्रेस /आजमगढ़ :-  थाना बिलरियागंज क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने अंतरजनपदीय टप्पेबाज एवं चोरी करने वाले गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई करीब ₹1 करोड़ 92 लाख की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया।

पुलिस के अनुसार कुर्क की गई संपत्ति में कुल 538.55 वर्ग मीटर भूमि शामिल है। यह भूमि ग्राम नदौरा तकरकारी और गड़ेरी पट्टी में स्थित बताई गई है। आरोप है कि गैंग के सदस्यों ने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन का इस्तेमाल संपत्ति खरीदने में किया था।

पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्य प्रयागराज महाकुंभ, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या राम मंदिर सहित अन्य भीड़भाड़ वाले धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों पर टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके पर डुगडुगी पिटवाकर संपत्ति को नियमानुसार प्रशासनिक कब्जे में लिया। अधिकारियों के अनुसार गैंग के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्ति को चिह्नित कर नियमानुसार कुर्क करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button