UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशहरदोई

हरिद्वार व नरौरा से गंगा नदी में छोड़ा गया 1,86,309 क्यूसेक पानी, राजघाट पर गंगा नदी चेतावनी बिंदु से 47 सेमी ऊपर

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।शुक्रवार को हरिद्वार से गंगा नदी में 74,340 क्यूसेक तथा नरौरा से 1,11,969 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दोनों स्थानों से कुल 1,86,309 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बीच राजघाट में गंगा का जलस्तर 125.780 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी बिंदु 125.310 मीटर से 47 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान 125.810 मीटर से महज 3 सेंटीमीटर नीचे है। इससे गंगा किनारे के क्षेत्रों में बाढ़ को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।
14 अगस्त को सुबह आठ बजे लिए गए जल स्नैपिंग में गंगा नदी के पांचाल घाट, फर्रुखाबाद पर जलस्तर 136.950 मीटर दर्ज हुआ। यहां चेतावनी बिंदु 136.600 मीटर और खतरे का निशान 137.100 मीटर है। मेहंदीघाट, कन्नौज में जलस्तर 124.990 मीटर रहा, जबकि चेतावनी बिंदु 124.470 मीटर तथा खतरे का निशान 125.970 मीटर निर्धारित है।हरदोई में राजघाट पर दर्ज जलस्तर 125.780 खतरे के निशान के बेहद करीब है।

रामगंगा नदी में हुल्लापुर, शाहजहांपुर पर 134.150 मीटर दर्ज किया गया। वहीं गर्रा नदी में सांडी के केंद्रीय जल आयोग (CWC) साइट पर 127.670 मीटर दर्ज हुआ।हरदोई में 28 मिलीमीटर वर्षा दर्ज होने की जानकारी भी है।गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के बीच हरिद्वार और नरौरा से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते जलस्तर की निगरानी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।तथा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नदी किनारे के क्षेत्रों में जलस्तर पर लगातार नजर रखना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button