पुरोला
-
पुरोला में लोक कल्याण मेले का हुआ आयोजन
जन एक्सप्रेस /पुरोला नगर पालिका परिषद् पुरोला द्वारा बुधवार को लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में जागरूकता बढ़ाना तथा रेहड़ी-पटरी एवं फेरी व्यवसायियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद् पुरोला के अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत…
Read More » -
पुरोला में विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यशाला आयोजित
जन एक्सप्रेस/ पुरोला: मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत सोमवार को पुरोला तहसील सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मतदाता सूची के अद्यतन, शुद्धिकरण, नामांकन तथा जनगणना प्रपत्रों के वितरण एवं संकलन की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े बीएलओ, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजस्वकर्मी तथा विभिन्न…
Read More » -
कांग्रेस नेता हरिमोहन जुवाँठा पहुंचे पंथालगांव, ग्रामीणों से सुनी समस्याएं
जन एक्सप्रेस उत्तराखंड पुरोला। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मनरेगा बचाओ अभियान के जिला संयोजक हरिमोहन जुवाँठा ने प्रखंड पुरोला के पंथालगांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव की स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की। पंथालगांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने हरिमोहन जुवाँठा का भव्य…
Read More » -
राज्य मंत्री श्याम डोभाल का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुँचाने का लक्ष्य
जन एक्सप्रेस/ पुरोला : ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष और राज्य मंत्री श्याम डोभाल के प्रथम रवाईघाटी भ्रमण के दौरान पुरोला पहुँचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। मंत्री के आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं के साथ अपनी खुशी जाहिर की। विकास और…
Read More » -
मोरी क्षेत्र पंचायत बैठक: भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाया सदन, PWD और विद्युत विभाग पर उठे गंभीर सवाल
जन एक्सप्रेस/ पुरोला : ब्लॉक प्रमुख रणदेव सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित मोरी क्षेत्र पंचायत की बैठक में जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा। बैठक में क्षेत्रीय विधायक दुर्गेशवर लाल और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जय भारत सिंह की मौजूदगी के बावजूद कई विभागों के उच्चाधिकारियों की अनुपस्थिति पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। PWD पर ‘दोहरे बजट’ का आरोप:…
Read More » -
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सरस्वती विद्यामंदिर गुंडियाट में विधिक जागरूकता शिविर
जन एक्सप्रेस/पुरोला: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के निर्देशन में मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर, गुंडियाट गाँव में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राविधिक कार्यकर्ता हीरामणि सिंह पंवार ने किया। कार्यक्रम में “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” थीम पर…
Read More » -
यमुना घाटी भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद वर्मा का पुरोला में जोरदार स्वागत
जन एक्सप्रेस/पुरोला: व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं दायित्वधारी राज्य मंत्री नवीन चंद वर्मा यमुना घाटी भ्रमण के दौरान पुरोला पहुंचे, जहां नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद वर्मा ने स्थानीय व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं व्यापार से…
Read More » -
पुरोला पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा: कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर भरा जोश
जन एक्सप्रेस/ पुरोला : उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट एवं जनपद उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा सोमवार को अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के तहत पुरोला पहुंचे। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका बेहद गर्मजोशी और भव्य स्वागत किया। मंत्री बहुगुणा ने पुरोला में आयोजित पार्टी के 47वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की…
Read More » -
फ़िताड़ी अग्निकांड: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जाना पीड़ितों का हाल, ‘गोट वैली प्रोजेक्ट’ से जुड़ेंगे सभी 14 परिवार
जन एक्सप्रेस/पुरोला : उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार को फ़िताड़ी गांव का दौरा कर हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ितों का दर्द साझा किया और उन्हें सरकार की ओर से हर संभव मदद का पूरा भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री ने खुद जले…
Read More » -
कमल नदी तट पर फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच: दूसरे दिन पुरोला FC और काठगोदाम का जलवा
जन एक्सप्रेस/ पुरोला : पुरोला के प्रसिद्ध कमल नदी तट स्थित खेल मैदान में आयोजित हो रही भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी मैदान पर जबरदस्त घमासान देखने को मिला। शनिवार को खेले गए अलग-अलग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने शानदार ड्रिबलिंग और बेहतरीन पासिंग गेम से वहां मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। दिनभर चले इन मुकाबलों में…
Read More »