utrakhandपुरोला

पुरोला: पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज ढुकाना में बाल संसद का गठन

 

संवाददाता :- सचिन 

जन एक्सप्रेस/पुरोला :-  पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, ढुकाना (पुरोला) में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कराया गया। चुनाव प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतगणना के बाद बालक प्रतिनिधि पद पर अतीक पंवार ने 100 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी अभिषेक को 73 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त घोषित किया गया।

वहीं बालिका प्रतिनिधि पद पर दिव्या रावत ने 106 मत हासिल कर विजय प्राप्त की। उनकी प्रतिद्वंद्वी आंशिक जॉन को 66 मत मिले, जबकि दो मत निरस्त पाए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक परंपराओं और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सीएस चौहान ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाल संसद विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शैक्षिक गतिविधियों और छात्र हित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी तथा विद्यालय के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button