दिल्ली/एनसीआर

ममता को चुनौती देते हुए Nadda बोले- 2024 में BJP की होगी जीत

Listen to this article

दिल्ली– भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोलकाता में पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों और पंचायत चुनाव के पीड़ितों और उनके परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। नड्डा ने कहा कि जब विपरित परिस्थिति में आपको जीत की बधाई देता हूं तो वहीं जिन लोगों ने इस पंचायत चुनाव में जान को आहुत किया, जिन्हें जान गंवानी पड़ी, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारवालों को ताकत दें और जो बड़ी संख्या में हमारे कार्यकर्ता घायल हुए वो जल्दी ठीक होकर फिर से इस प्रजातंत्र और बंगाल की रक्षा के लिए आगे खड़े हों। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरीके से ममता बनर्जी की सरकार का तांडव हम सभी ने पहले भी देखा था, जिस तरीके से प्रजातंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया।

बंगाल में तांडव
नड्डा ने कहा कि आजाद भारत में ऐसा ही तांडव फिर हमने देखा है, ये शर्मनाक बात है, शर्म करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में बंगाल ने अपना काफी योगदान दिया है। यहां से हमें धार्मिक नेता मिले, जिन्होंने देश को दिशा दी। यहां से सामाजिक कुरीतियों से लड़ने वाले नेता मिले। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कला जगत को दिशा देने वाला नेतृत्व बंगाल से मिला। भाषा, संस्कृति को एक रूप देने वाला बंगाल से मिला। लेकिन आज दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जिस बंगाल ने देश को नेतृत्व दिया, आज बंगाल मुसीबत से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा, अराजकता और जंगलराज है…और ममता दीदी दुनिया भर में खुद को ‘लोकतंत्र की चैंपियन’ के रूप में प्रदर्शित करती फिरती हैं।

भाजपा जीतेगी
जेपी नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रजातंत्र को आगे बढ़ाने का काम किया है, तो वही ममता दीदी ने प्रजातंत्र को मारने का काम किया है, प्रजातंत्र की गला घोंटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में भारत बड़ी प्रगति कर रहा है। आज, भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है… और मोदी जी के अपने प्रधानमंत्रित्व के तीसरे कार्यकाल में प्रवेश करने के बाद यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button