देश

PM बनने के बाद गुजरात में घटी BJP की सीटें

गांधीनगर: गुजरात में अपने विरोध में कोई बड़ी विपक्षी ताकत ना होने के बावजूद भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र, हर बूथ को लेकर सजग है। उसने प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेताओं तक को दायित्व सौंप रखा है। भाजपा ना तो कांग्रेस को हल्के में ले रही है और ना ही राज्य में दस्तक दे रही आम आदमी पार्टी को।

गुजरात में नरेंद्र मोदी के सीएम बनने व उसके बाद प्रधानमंत्री बनने के बाद राज्य में जितने भी चुनाव हुए हैं, भाजपा की सीटें कम होती रही हैं। पिछले चुनाव में तो वह बहुमत से महज सात सीटें ही ज्यादा जीत पाई थी। ऐसे में पार्टी पिछले 27 साल की अपनी सरकार के खिलाफ किसी तरह के सत्ता विरोधी माहौल को सामने नहीं आने देना चाहती है।

इस दौरान पूरी एक नई पीढ़ी आ गई है। पार्टी उसको भी साथ जोड़कर आगे बढ़ना चाहती है। मतदाताओं को उपलब्धियों और भविष्य वादों के जरिए साथ बनाए रखने की कोशिश में है। यही वजह है कि भाजपा राज्य में विभिन्न आयामों को लेकर जनता के बीच आ रही है। चाहे वह खेती हो, उद्योग हो, रक्षा हो, खेल हो या राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानक जिस वर्ग के लिए जो संदेश दे सकता है वह उसको सामने रख आगे बढ़ रही है।

लगातार दौरे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार राज्य के दौरे कर रहे हैं। गुजरात में बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की प्रमुख नेताओं की टीमें भी जुटी हुई है। कुछ नेता तो पिछले दो महीने से राज्य के दौरे कर रहे थे। अब अधिकांश नेता दीपावली के बाद चुनाव तक पूरे समय राज्य में चुनावी रणनीति में जुटे रहेंगे।

मतदाताओं के हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश
भाजपा के रणनीतिकारों का कहना है कि पार्टी सभी चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ती है। चाहे वह सत्ता में हो या विपक्ष में। वह मतदाताओं की हर वर्ग तक पहुंचने की पूरी कोशिश करती है। गुजरात में भी उसी रणनीति पर आगे बढ़ा जा रहा है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button