मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री शिवराज ने रक्षा मंत्री का अपने निवास पर किया स्वागत
भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रवास पर हैं। रक्षा मंत्री सिंह शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राजा भोज की प्रतिमा भेंट की।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि देश के यशस्वी एवं कर्मशील रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निवास आगमन पर पुष्पगुच्छ एवं राजा भोज की प्रतिमा प्रदान कर स्वागत और अभिवादन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह भी उपस्थित रहीं।