उत्तरकाशी

CM धामी ने धराली में ‘आजीविका पुनर्स्थापना मिशन’ को सराहा

जाड़ी संस्थान और डोनेटकार्ट के सहयोग से बना भवन

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली को एक नई सौगात दी। सीएम ने हिमालयन पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान (जाड़ी) और डोनेटकार्ट फाउंडेशन के सहयोग से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने की ‘जाड़ी’ संस्थान की प्रशंसा

लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने जाड़ी संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में आपदा प्रभावित परिवारों की सेवा करना प्रशंसनीय है। उन्होंने द्वारिका प्रसाद सेमवाल को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य समाज के लिए एक प्रेरणादायक नजीर हैं।

धराली आजीविका पुनर्स्थापना मिशन

संस्थान के द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि धराली में आपदा प्रभावितों के लिए ‘आजीविका पुनर्स्थापना मिशन’ शुरू किया गया है। इसके तहत विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय लोगों को सशक्त बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान, मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, राज्य मंत्री प्रताप सिंह रावत, डोनेटकार्ट फाउंडेशन के सीटी चैतन्य और धराली युवा सहकारिता के सदस्यों सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button