उत्तराखंडनई टिहरी

अगरोड़ा महाविद्यालय में “आजादी का अमृत महोत्सव” पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत पोस्टरों के माध्यम से दी राष्ट्र को श्रद्धांजलि

जन एक्सप्रेस नई टिहरी (उत्तराखंड): शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोड़ा (धारमंडल, टिहरी गढ़वाल) में “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर अत्यंत सुंदर व प्रेरणादायक पोस्टर प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता में अक्षय प्रथम, सूरज शाह द्वितीय, अनीशा शाह तृतीय स्थान पर

प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के अक्षय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रथम सेमेस्टर के सूरज शाह द्वितीय स्थान पर और पंचम सेमेस्टर की अनीशा शाह तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को महाविद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र व सम्मान प्रदान किया गया।

प्राचार्य डॉ. के.एस. जौहरी का प्रेरणादायक संबोधन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.एस. जौहरी ने अपने उद्बोधन में कहा, आजादी का अमृत महोत्सव हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाता है। यह अवसर है राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने और देश की प्रगति में भागीदार बनने का।”

निर्णायक मंडल और आयोजन टीम की सक्रिय भूमिका

प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. अंशु टम्टा और  धिरेश विजल्वान द्वारा किया गया। आयोजन की संयोजक  रश्मि और सह-संयोजक  जोगेंद्र कुमार ने कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालित किया।

महाविद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
डॉ. अजय कुमार, अमित कुमार, सीमा, हरिमोहन, रमेश चंद्र, कृष्णपाल सिंह, योगेंद्र गुसाईं, डॉ. प्रमोद सिंह, डॉ. श्याम कुमार, डॉ. मीरा। बलवीर बिष्ट, कुंदन लाल, अंकित रावत, अजित सिंह, हरीश मोहन नेगी, रोहित कुमार, प्रताप सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह, मिलन सिंह, लक्ष्मी, कान्ति राम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button