मध्यप्रदेश
कांग्रेस को दो विधायकों पर ट्रेन में छेड़छाड़ का आरोप
मध्यप्रदेश: कांग्रेस के 2 विधायकों पर चलती ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक महिला 6 महीने के बच्चे के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी। तभी कांग्रेस के दो विधायकों ने उसके साथ बदतमीजी की है। महिला ने दावा किया है कि दोनों विधायकों ने उससे छूने की कोशिश की और लगातार बुरी नजर से देख रहे थे। फिलहाल, महिला की शिकायत पर दोनों विधायकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ पर यह आरोप लगा है। महिला ने दावा किया है कि दोनों विधायक नशे में थे। महिला ने कहा कि वह रेवांचल एक्सप्रेस में रीवा रेलवे स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन के लिए सवार हुई थी।