दिल्ली/एनसीआर

दिल्ली के मुकुंदपुर में तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत

दिल्ली–  यमुना के जलस्तर में आज सुबह से ही गिरावट देखी जा रही है। तो वहीं कई इलाकों में जलजमाव के कारण स्थिति और भी बिगड़ दी जा रही है। इन सबके बीच दिल्ली में जलजमाव के कारण ही दुखद खबर आई है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे मुकुंदपुर चौक के पास बड़ा हादसा हो गया। बाढ़ के पानी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक तीनों ही बच्चों की उम्र 14 से 15 साल के बीच थी। दावा किया जा रहा है कि बच्चों को बचाने के लिए कॉन्स्टेबल पानी में कूदा था हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो सका।

दिल्ली में यमुना के जलस्तर में आज सुबह से ही गिरावट देखी जा रही है। तो वहीं कई इलाकों में जलजमाव के कारण स्थिति और भी बिगड़ दी जा रही है। इन सबके बीच दिल्ली में जलजमाव के कारण ही दुखद खबर आई है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे मुकुंदपुर चौक के पास बड़ा हादसा हो गया। बाढ़ के पानी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक तीनों ही बच्चों की उम्र 14 से 15 साल के बीच थी। दावा किया जा रहा है कि बच्चों को बचाने के लिए कॉन्स्टेबल पानी में कूदा था हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो सका।

जल स्तर में मामूली कमी
यमुना नदी में तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड टूटने के बाद जल स्तर शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे कम होकर 208.25 मीटर पर आ गया। दिल्ली के कई अहम इलाके अब भी जलमग्न हैं। बृहस्पतिवार को यमुना का जल स्तर तीन घंटे तक स्थिर रहा लेकिन शाम सात बजे से यह फिर बढ़कर 208.66 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से तीन मीटर अधिक है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह जल स्तर 208.57 मीटर पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button