सरहदी नगर पंचायत रुपईडीहा में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की साजिश

शिव मंदिर में घुसे अराजक तत्वों ने खंडित की मूर्तियां
बैंक के सीसी टीवी में कैद हुई तस्वीर
पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
रूपईडीहा, बहराइच। सरहदी नगर पंचायत रूपईडीहा के स्टेशन के निकट स्थित भगवान शिव के दो मंदिर में देर रात कुछ अराजक तत्व घुस गए। अराजकतत्वों ने भगवान शिव और माता पार्वती के मूर्ति को खंडित कर दिया। नंदी भगवान की मूर्ति भी खंडित कर दी। संभवत: अराजकत्त्तो का मकसद सीमावर्ती इलाके में सांप्रदायिक हिंसा फैलाना था। हालांकि उनकी गतिविधियां पास में लगे एचडीएफसी बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लेकिन उनका चेहरा साफ नहीं आ रहा है। इसकी जानकारी सुबह मंदिर में पूजा नार्कन करने गए लोगों को हुई। जिसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी। इसके बाद पूरे नगर पंचायत में यह खबर आग की तरह फैल गई। हिंदू संगठनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने खुद मोर्चा संभालते हुए पूरे नगर में पुलिस बल तैनात कर दिया है। मंदिर के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी हैं। राजा त्रिपाठी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य अराजक तत्वों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है। पुलिस उपाधीक्षक नानपारा राहुल कुमार पांडे ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। रुपईडीहा नगर में स्टेशन रोड के सामने माल गोदाम रोड पर दो शिव मंदिर हैं। मंगलवार की देर रात कुछ अराजक तत्व मंदिर के अंदर दरवाजा खोलकर घुस गए। एक मंदिर में नंदी भगवान की मूर्ति खंडित कर दी। जबकि दूसरे मंदिर में भगवान शिव और पार्वती मां की मूर्ति खंडित करने के बाद चले गए। पूरी घटना पास के एचडीएफसी बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लेकिन इस घटना की जानकारी जब सुबह लोग पूजन अर्चन करने के लिए मंदिर पहुंचे तब उन्हें हुई। इसके बाद पूजन अर्चन करने गए लोगों ने वापस आकर परिवार के लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने नगर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, हिंदू समुदाय के लोगों और हिंदू संगठन के लोगों को दी। जिस पर अचानक लोग आक्रोशित हो गए। इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक आदर्श थाना रुपईडीहा को दी गई। जिस पर वह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पूरे नगर क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर पुलिस पर तैनात कर दिया गया है। साथ में मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजा त्रिपाठी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अराजक तत्वों को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है। हालांकि सीसीटीवी कमरे में अराजक तत्वों की फुटेज साफ दिखाई नहीं दे रही है। साथ ही मंदिर में मूर्ति खंडित करने के मामले में आरोपी लोगों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। शीघ्र उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस मामले में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के आकाश मौर्य, दीपक कुमार, राम विलास, विजय कुमार ने अराजक तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।