देश

दीप कृष्ण वर्मा कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष व मंशा राम यादव महानगर अध्यक्ष मनोनीत

Listen to this article

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष  मनोज यादव ने अयोध्या जनपद के पूरा ब्लॉक ग्राम तकपुरा निवासी युवा नेता दीप कृष्ण वर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ में जानकारी देते हुए बताया इसी के साथ श्री यादव ने महानगर कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के पद पर मंशा राम यादव को मनोनीत करते हुए दोनों अध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वह कांग्रेस की नीतियों सिद्धांतों के अनुरूप पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करते हुए लोगों को कांग्रेस से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। उक्त नेताओं के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव,महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा,एआईसीसी सदस्य के के सिन्हा,उग्रसेन मिश्रा,पूर्व प्रदेश सचिव सुनील पाठक आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री,प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव का आभार जताते हुए बधाई दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button