उत्तराखंड

ऑपरेशन लगाम: सिंगोटी में पुलिस और ARTO की संयुक्त कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/उत्तरखण्ड : उत्तरकाशी जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” के अंतर्गत यातायात पुलिस एवं एआरटीओ (ARTO) की संयुक्त टीम ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंगोटी के पास बड़ा वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों के विरुद्ध मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई।

टीम ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति (रैश ड्राइविंग) से वाहन चलाने और वाहनों पर काली फिल्म लगाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर सख्ती से जांच की। कई संदिग्ध वाहन चालकों का एल्कोमीटर से परीक्षण भी किया गया, जिससे सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों ने आम जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। “ऑपरेशन लगाम” का उद्देश्य सुरक्षित, संयमित और अनुशासित यातायात व्यवस्था को लागू करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button