वाराणसी

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती कार्यकर्ताओं ने मनाई, गरीबों में बांटा कंबल

वाराणसी । समाजवादी पार्टी के संस्थापक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्मृतिशेष मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की 85वीं जयंती शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने मनाई। जयंती पर गोवर्धन पूजा समिति के कोषाध्यक्ष सीताराम यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने गोवर्धनधाम पर मुलायम सिंह यादव के योगदान को याद कर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

वक्ताओं ने नेताजी के संघर्षो और देश के लिए किए गए कार्यो को भी बताया। इसके बाद गरीबों में कंबल भी बांटा। इसमें जितेंद्र यादव, दिनेश यादव ‘पप्पू’ भोजपुरी फिल्म स्टार, संतोष पहलवान , बच्चे लाल, राजेश अहीर, जयप्रकाश यादव के साथ नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम के सदस्यों ने भागीदारी की। जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह—जगह विविध कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेता अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button