उत्तर प्रदेशमुरादाबादराज्य खबरेंवायरलशहर खबरें

वैलेंटाइन्स-डे पर पत्नी से हुई ऐसी लड़ाई, पति ने बनाया वीडियो, फिर कर लिया सुसाइड

पत्नी और ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया

जन एक्सप्रेस/ मुरादाबाद : पति-पत्नी के विवाद के बाद सुसाइड के मामले दिन व दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। मुरादाबाद से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से ऐसी ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आज जहां पूरा देश वैलेंटाइन्स डे मना रहा है. वहीं, मुरादाबाद में एक युवक ने पत्नी से लड़ाई के बाद सुसाइड कर लिया. मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया। उसमें कहा-” मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन तुम्हारा का दिल न जीत पाया। तुम खुश रहना अब”… युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और ससुराल वालों को बताया है। युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

शव देर रात फंदे पर लटका मिला

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस पूरे मामले पर जांच कर रही है। घटना मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में अंबेडकर नगर की है। यहां रहने वाले संदीप कुमार का शव देर रात फंदे पर लटका मिला। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जो उसके मोबाइल में मिला है।

पति-पत्नी के बीच अक्सर रहती थी अनबन
संदीप कुमार के परिवार में पत्नी नीलम के अलावा दो बेटियां किट्टू (10 साल) और अन्नी (5 साल) हैं। नीलम से उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। लेकिन पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहती थी। संदीप कुमार की ससुराल दलपतपुर के पास वीरपुर गांव की है। संदीप एक स्कूल की वैन चलाता था और समोसे का ठेला भी लगाता था।

परिजनों ने लगाया आरोप
मृतक संदीप के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी नीलम जतिन नाम के लड़के से बातें करती थी। उसने पत्नी के फोन में उसकी चैटिंग भी देख ली थी। इसी बात को लेकर दंपति में झगड़ा होता था। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। वहां से लौटने के बाद ही गुरुवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button