उत्तर प्रदेशमहोबाराज्य खबरें

अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन द्वारा निबंध प्रतियोगिता प्रतियोगिता की गई आयोजित

जन एक्सप्रेस/महोबा: अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में निरंतर संचालित अम्बेडकर पाठशाला चरखारी नगर के मोहल्ला खंदिया चरखारी में नव वर्ष के अवसर पर पाठशाला शीर्षक पर निबंध, खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई l
इस मौके पर अम्बेडकर पाठशाला फाउंडेशन के निदेशक इन्द्र कुमार ने बताया कि आज ही के दिन 1 जनवरी 1848 को भारत में लड़कियों के लिए पहली पाठशाला पुणे महाराष्ट्र के भिड़ेवाड़ा में पहली पाठशाला शिक्षा क्रांतिकारी ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फूले ने महिला मुक्ति और राष्ट्र निर्माण की पहली पाठशाला स्थापित की और माता सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका बनीं। फिर अनेकों स्कूलों,अस्पताल, विधवा आश्रय स्थलों की स्थापना से भारतीय नारी के लिये सार्वजनिक जीवन की अमिट राह तैयार कर दी आज देश विदेश में भारतीय बेटियाँ अपनी योग्यता,क्षमता और विद्वता से देश का नाम रोशन कर रहीं हैं
नव वर्ष के अवसर पर बच्चों को पेन,पेंसिल किट पठन पाठ्य सामग्री और चॉकलेट वितरित की गई सभी अतिथियों ने बच्चों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी और बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु जागरूक किया की जब भी घर से बाहर जाए गर्म कपड़े पहनने और कानो को ढकने के लिए कहा बच्चों को सर्दी से बचने के लिए जागरूक किया l
इस मौके पर सक्रिय सदस्य रामदयाल रैकवार, मनीष अहिरवार पाठशाला संचालक, शिवम शुक्ला, नैतिक व खुशबू, इच्छा, रागनी, कार्तिक सहित छात्र छात्राएं बच्चें उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button