उत्तर प्रदेशप्रयागराजराज्य खबरें

प्रयागराज में समाधान दिवस की शिकायतों में लापरवाही पर डीएम मनीष कुमार वर्मा का एक्शन 12 कर्मचारियों को नोटिस

जन एक्सप्रेस /प्रयागराज :- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के बाद लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। शिकायतों के सत्यापन में कई मामलों में शिकायतकर्ताओं ने असंतोष जताया, जिसके बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस और प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की।

जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 51 शिकायतों के निस्तारण की जांच 17 अधिकारियों से कराई गई। जांच के दौरान 23 मामलों में शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण पर असंतोषजनक फीडबैक दिया।

इसके बाद डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल, उपनिरीक्षक, राजस्व निरीक्षक और विभिन्न विभागों के जूनियर इंजीनियर (JE) सहित 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

इन कर्मचारियों को मिला कारण बताओ नोटिस

  • ग्राम विकास अधिकारी रामसकल
  • उपनिरीक्षक अंकुश कुमार
  • उपनिरीक्षक दीपक राजपूत
  • लेखपाल नवनीत उपाध्याय
  • लेखपाल निष्कर्ष देव वर्धन पटेल
  • लेखपाल रवि शंकर सरोज
  • लेखपाल शुभम मिश्रा
  • लेखपाल अतुल कुमार तिवारी
  • पेशकार अजय शंकर
  • राजस्व निरीक्षक प्रभाकांत
  • बिजली विभाग के जेई अजय
  • बेलन नहर प्रखंड के जेई बालगोविंद मिश्रा

इन अधिकारियों को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि

डीएम ने वन दारोगा मानवेंद्र सिंह, उपक्षेत्रीय वन अधिकारी मथुरा यादव, लेखपाल बृजभान तथा देवघाट के अवर अभियंता अवधेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

वहीं बेलन नहर विभाग के जेई आशुतोष विजेता को चेतावनी जारी की गई।

इसके अलावा तहसीलदार हंडिया ने लापरवाही के आरोप में जरांव के लेखपाल प्रेमनाथ मिश्रा और कहरा के लेखपाल अर्क कुमार यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। वहीं एसडीएम फूलपुर ने लेखपाल मनोज कुमार मिश्रा और हरिश्चन्द्र गौतम के विरुद्ध भी प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button