उत्तर प्रदेश

बदायूं: विषाक्त पदार्थ खाकर महिला ने दी जान…

बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने गृह क्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने किसी भी पर आरोप नहीं लगाया है।

मोहल्ला ऊपरपारा निवासी हिलालुद्दीन प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका निकाह लगभग छह साल पहले बड़े सरकार में रह रही महक के साथ हुआ था। महक ऊपरपारा में अपनी ससुराल में रहने लगी थी। घर में सब कुछ सही चल रहा था। शनिवार को हिलालुद्दीन किसी काम से शहर के बाहर गए थे। परिवार में किसी कलह पर महक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ समय के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताई तो परिजन महक को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। कुछ देर के बाद ही महक की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। वहीं विसरा प्रिजर्व किया गया है। सदर कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम कराया गया। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button