देश

वरिष्ठ नागरिक, विकलांग और छात्रों के लिए मेट्रो यात्रा में 25 फीसदी की छूट : मुख्यमंत्री

मुंबई । मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि मुंबई मेट्रो में वरिष्ठ नागरिक, विकलांग और छात्रों को एक मई से 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही मुंबई-1 नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल करने वाले हजारों यात्रियों को भी यह छूट दी जाएगी। शिंदे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों और विकलांग यात्रियों को यह छूट मुंबई-1 पास पर 45 ट्रिप या 60 ट्रिप के लिए दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमने मुंबई मेट्रो नेटवर्क को वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों और बच्चों की जरूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, इसलिए उन्हें इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ देने की आवश्यकता है। इससे पहले हमने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसटी यात्रा मुफ्त की है और महिलाओं को भी एसटी बसों में 50 प्रतिशत की छूट दी है।

यह सुविधा 65 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों, 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और स्थायी विकलांग लोगों के लिए है। इन तीन श्रेणी के यात्रियों को रियायत के लिए कुछ दस्तावेज जमा करने पड़ेंगे। विकलांगों के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयु प्रमाण पत्र और छात्रों के लिए पैन कार्ड (छात्र या माता-पिता पैन कार्ड) जैसे वैध दस्तावेजों के साथ स्कूल पहचान पत्र संबंधित मेट्रो स्टेशन पर जमा करना जरूरी है। छूट का लाभ आवश्यक दस्तावेजों की प्रस्तुति पर मेट्रो लाइन 2ए और 7 की किसी भी टिकट खिड़की पर लिया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button