देश

नवसंकल्पों के तहत आजसू के केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा हुई: डॉ देवशरण भगत

रांची । ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू पार्टी) के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि रांची के मोरहाबादी मैदान पर 29 व 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को आयोजित हुए केंद्रीय महाधिवेशन में राज्य के नवनिर्माण के लिए गए नवसंकल्पों के तहत केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा हुई है।

डॉ देवशरण ने बुधवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी व केंद्रीय सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राज्य को वर्तमान सरकार के कुशासन से जनता के स्वशासन की ओर ले जाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पदाधिकारियों के चयन में राज्य के हर जाति, धर्म, क्षेत्र का प्रतिनिधित्व होना सुनिश्चित किया गया है। राज्य की आम जनता को गोलबंद कर संघर्ष करना ही हमारा लक्ष्य। हम सब को मिलकर अपनी विरासत को संरक्षित कर उसका संवर्धन और सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विरासत को सुरक्षित करने और इसके सम्मान के लिए संघर्ष करने का हम संकल्प लेते हैं। जल्द ही केंद्रीय कमेटी की बैठक होगी, जिसमें सभी नए पदाधिकारी शपथ लेंगे और पार्टी के भावी कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button