देश

केसीआर सरकार लोगों पर कर रही जुल्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे के बाद दक्षिण भारत की यात्रा पर हैं। आज तेलंगाना में बेगमपेट हवाई अड्डे में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि तेलंगाना के नाम पर फलने-फूलने और राज्य पर शासन करने वाले लोगों ने राज्य की प्रगति को धीमा कर दिया। राज्य की सरकार ने तेलंगाना के लोगों की प्रतिभा के साथ अन्याय किया है। भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं के कारण अब अंधेरा छंटने लगा है। यह हाल के चुनावों के नतीजों से स्पष्ट है।
पीएम मोदी ने कहा कि हाल के उपचुनाव बताते हैं कि सूरज निकलेगा और तेलंगाना में कमल खिलेगा। तेलंगाना के लोगों ने जिस राजनीतिक पार्टी पर सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी पार्टी ने तेलंगाना के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button