उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

बस और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में

ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत, हादसे में कई लोग हुये जख्मी

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: हमीरपुर राठ कोतवाली के चरखारी रोड पर बस और ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत। हादसे की जानकारी देते हुये पुलिस ने बताया कि राठ की शंकर ट्रैवल्स बस और ट्रैक्टर दोनों ही चरखारी की तरफ से आ रहे थे, बस का ड्राइवर ट्रैक्टर से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था, वही ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर उसे साईड नहीं दे पा रहा था, जिसके बाद दोनों वाहन डिसबैलैंस होकर सड़क किनारे गिर गये। बस में करीब तीस से पैंतिस मुसाफिर सवार थे, जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिये झांसी रेफर किया गया था, लेकिन झांसी पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में मौत
हो गई, वही दो लोगों को झांसी रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही राठ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जख्मियों को इलाज के लिये सीएचसी राठ में एडमिट कराया। हादसे में राठ के कैथी निवासी 26 वर्षीय ट्रैक्टर ड्राइवर रूप सिंह पुत्र कन्धी लाल की नाजुक हालत को देखते हुये झाँसी रेफर किया गया था, लेकिन झाँसी ले जाते वख्त उसकी मौत हो गयी। जबकि जख्मी लोगों में कैथी निवासी 21 वर्षीय नरेश पुत्र कन्धी लाल सहित 21 वर्षीय
प्रिन्स राजपूत पुत्र मान सिंह की नाजुक हालत को देखते हुये सीएचसी राठ से झाँसी रेफर किया गया है। वही बाकी जख्मियों का सीएचसी राठ में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button