उत्तर प्रदेशहमीरपुर

सलाखों के साये में खिली मुस्कान, महिला बंदी की बेटी का अनोखा जन्मदिन समारोह

हमीरपुर जेल प्रशासन इंसानियत भरी इस बेहतरीन मिसाल के लिये बधाई का पात्र है

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जेल में उस वक्त बेहद खुशी का माहौल नजर आया, जब जेल में बंद महिला कैदी के साथ रह रही उनकी चार साल की बेटी सृष्टि का जन्मदिन बडे़ ही धूमधाम के साथ मनाया गया। गौरतलब है कि जिला जेल में बंद महिला कैदियों के साथ रह रहे बच्चों के बेहतर विकास के मद्देनजर पढाई-लिखाई के साथ ही दूसरे बच्चों की तरह खासतौर से जेल में उनके विकास के इरादे से बेटी के जन्मदिन का आयोजन किया गया। हमीरपुर जेल प्रशासन इंसानियत भरी इस बेहतरीन मिसाल के लिये बधाई का पात्र है। इस मौके पर जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा, प्रभारी जेलर देवेन्द्र कुमार दूबे, जेल चिकित्साधिकारी डॉ सच्चिदानन्द, डिप्टी जेलर संगेश कुमार, दिवाकर सिंह सहित सरला देवी ने बच्ची को तोहफे देकर उसे जन्मदिन की ढेर सारी मुबारक पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button