उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

दुष्कर्म के गुनाहगार को चौदह साल की सख्त सजा के साथ ही हुआ बावन हजार का जुर्माना

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: ललपुरा के उजनेड़ी गाँव में 20 जनवरी 2022 को अभियुक्त ने पीड़ित की पुत्री को अपनी हवस का शिकार बनाने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी।मामले में पिता की तहरीर पर ललपुरा पुलिस ने अटल सिंह पुत्र महेन्द्र वीर सिंह के खिलाफ मु0अ0सं0-08/2022 धारा-376,506 आईपीसी के तहत दर्ज कर जेल भेज दिया था। जबकि आपरेशन कन्विक्शन के तहत जिला,सत्र अदालत के स्कालर जज ने अभियुक्त अटल सिंह को गुनाहगार मानते हुये चौदह साल की सख्त सजा के साथ ही 52 हजार का किया जुर्माना। जबकि मामले की जांच तत्कालीन इंस्पैक्टर श्रीप्रकाश यादव ने पूरी करने के बाद अदालत में चार्जशीट पेश करदी थी। वही अभियोजन की तरफ से डीजीसी राजेश कुमार शुक्ला ने अदालत में जोरदार पैरवी करते हुये अभियुक्त को सख्त सजा देने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button