
जन एक्सप्रेस उत्तरकाशी: राजकीय इंटर कॉलेज मालनाधार डुंडा,में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया जिसमें वर्ष 2025 की परिषदीय परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी लक्ष्मी के साथ साथ सामान्य ज्ञान में सुरेंद्र राणा, कार्तिक नौटियाल,अनिका अवस्थी खेलकूद में कु लक्ष्मी,अमन अवस्थी,हरि भजन कु इच्छा राणा को उत्कृष्ट प्रदर्शन को राज्य स्तर पर प्रतिभा करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुद्धि सिंह राणा सदस्य जिला पंचायत गेवला विशिष्ट अतिथि सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि बिरेश सेमवाल सेमवाल क्षेत्र पंचायत बांदु ,प्रधानाचार्य यशपाल शाह एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति सोबत सिंह नेगी, स्मिता अवस्थी, शिवानंद अवस्थी, मदन लाल एवं समस्त अभिभावक उपस्थित रहे ।






