उत्तर प्रदेशबहराइचयातायातहादसा

टैंकर की चपेट में आने से दो बाइक स्वरों की मौत एक गंभीर रूप से घायल

आसाम रोड स्थित टोल प्लाजा के निकट हुआ हादसा दरगाह पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत आसाम रोड स्थित टोल प्लाजा के निकट टैंकर की चपेट में आकर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है जिसका उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। उसकी भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया।

थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र के टोल प्लाजा के निकट शुक्रवार की दोपहर बलरामपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर की विपरीत दिशा से आ रही मोटर साइकिल की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिससे मोटर साइकिल सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये और दोनों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सद्दाम पुत्र हबीब अहमद और 18 वर्षीय करीम उददीन पुत्र गुल्ले निवासी बगिया दुलारपुर थाना दरगाह के रूप में हुई जो निकट के ही गांव के रहने वाले थे और रिश्ते में चाचा भतीजे थे दुर्घटना की सूचना गांव पहुंचते ही वहां मातम छा गया और परिवार के लोग रोते बिलखते टोल प्लाज़ा पहुंच गये लोगों का कहना है कि दोनों चाचा भतीजे मोटर साइकिल से शुक्रवार की नमाज़ पढ़ने के लिये दरगाह शरीफ गये थे और नमाज़ बाद वह गांव को वापस आ रहे थे कि टोल प्लाजा के करीब अचानक टैंकर की चपेट में आ गये ।

घटना की सूचना पाते ही प्रभारी थाना दरगाह शरीफ निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र व चौकी गल्ला मण्डी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगन्नाथ यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और टैंकर को अपने कब्जे में लेते हुवे घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में कर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिये रवाना किया है। और टैंकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button