उत्तर प्रदेशबलरामपुर

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोर गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार

बलरामपुर पुलिस ने गुरुवार को अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल किया है

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर :  12 जून को अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया कि 11 जून को संजय सिंह पुत्र जितेन्द्र बहादुर सिंह निवासी आदमपुर महुआ इब्राहिम थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर द्वारा थाना श्रीदत्तगंज में तहरीर देकर सूचना दिया कि 03 जून 2025 को मेरा भाई स्पलेंडर मोटरसाइकिल से स्टेट बैंक आफ इंडिया से 1,00,000 रुपया निकालकर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखकर जय जय राम किराना स्टोर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर किसी काम से अलग चला गया । इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा डिग्गी से पैसा निकाल लिया गया । सूचना के आधार पर थाना श्रीदत्तगंज पर अज्ञात के नाम मुकदमा पंजीकृत किया गया था । उन्होंने बताया कि 12 जून को थाना श्रीदत्तगंज पुलिस टीम द्वारा विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त राम स्वरूप पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम डुमरियाडीह थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को बजाज चीनी मिल ग्राम गालिबपुर के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 7500 रुपये बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा में धारा की बढ़ोत्तरी की गयी । अभियुक्त राम स्वरूप से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं और मेरे अन्य 02 साथी राम बहादुर पुत्र राम प्रकाश निवासी ग्राम वैश्यपुरवा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा तथा सुरेन्द्र पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम धडियन पुरवा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा मिलकर कस्बा श्रीदत्तगंज स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के पास जय जय राम किराना स्टोर के सामने खड़ी मोटर साइकिल की डिग्गी तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये निकाल लिये और बाद में आपस में बांट लिया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राम स्वरूप के विरुद्ध अलग-अलग थानों में 31 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं । गिरफ्तार कर्ता टीम में उ0नि0 रमेश यादव, का0 अखिलेश यादव, उ0नि-अभिषेक सरोज, का0 समीर कुमार, उ0नि0 श्रवण चन्द तथा का0 पुष्पेन्द्र कुमार शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button