मनोरंजन

भोजपुरी फिल्म प्यार के बंधन का फर्स्ट लुक रिलीज….

मुंबई। यशी फिल्म्स प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म प्यार के बंधन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म प्यार के बंधन के निर्माता अभय सिन्हा और निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह की मुख्य भूमिका है। अनंजय रघुराज ने कहा कि यशी फिल्म्स एक बार फिर से एक शानदार फिल्म लेकर तैयार है। हमने फिल्म को बड़ी संजीदगी से बनाया है।
हमारी फिल्म का मुख्य आकर्षण इसकी कहानी है, जो दर्शकों को मनोरंजन के उच्चतम स्तर तक ले जाएगी। फिल्म पारिवारिक है, इसलिए मैं यही कहूंगा कि सभी इस फिल्म को अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ देखें। वहीं, खेसारीलाल यादव ने कहा कि प्यार के बंधन फिल्म नहीं, रिश्तों को महसूस करने वाली दास्तां हैं। मुझे जब इस फिल्म की कहानी सुनाई गयी थी, तब मुझे लगा था कि इस फिल्म के किरदार को मुझे जीना चाहिए। एक कलाकार के रूप में मेरे दिल और मन ने इस फिल्म की हामी भर दी थी।

फिल्म बनकर तैयार है और इसका फर्स्ट लुक सबों के सामने है।भोजपुरी सिनेमा का महत्वपूर्ण दौर है, जिसमें हम सब मिलाकर एक से बढ़कर एक सिनेमा लेकर आ रहे हैं। इसमें दर्शकों का सहयोग भी सराहनीय रहा है। मैं आशा करता हूँ कि यह फिल्म भी उन्हें पसंद आएगी। फिल्म प्यार के बंधन के संगीतकार ओम झा, कृष्णा बेदर्दी और शुभम तिवारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button