गाय के गोबर से बना फ्रिज मैग्नेट! उत्तरकाशी की महिलाओं ने बनाया रोजगार का नया मॉडल

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी: अब गाय का गोबर सिर्फ खाद नहीं, रोजगार भी बनेगा। सामाजिक कार्यकर्ता अजय प्रकाश बडोला और पवित्रा लीला बाल वाटिका संस्थान ने गोबर से फ्रिज मैग्नेट बनाकर सबको चौंका दिया।धूपबत्ती, कंडे, दीपक के बाद अब गोबर की कलाकारी फ्रिज पर चिपकेगी। इन मैग्नेट पर उत्तरकाशी काशी विश्वनाथ, गंगोत्री और सौम्य काशी के चित्र बने हैं। चारधाम आने वाले यात्री इसे यादगार की तरह खरीद रहे हैं। आज केदार मंदिर के महाराज राघवेंद्र दास ने मैग्नेट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गोबर संरक्षण के लिए ये सार्थक पहल है। गाय को बचाओगे तो रोजगार अपने आप बढ़ेगा।
कैसे बना रोजगार
1. गोबर के मैग्नेट गांव की स्वयं सहायता समूह की बहनें बना रही हैं
2. उत्तरकाशी के चित्र शिव शक्ति कला लैब में लोकल कलाकार डिजाइन कर रहे हैं
3. लोकल से लोकल, हुनर को मंच
अजय बडोला ने बताया कि मोबाइल-कंप्यूटर से घर में फैलने वाली नकारात्मक ऊर्जा को गोबर के कंडे जलाने और मैग्नेट रखने से दूर किया जा सकता है। ये यह सभी चीज भी यात्रियों को पसंद आ रही है।
चारधाम विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष सूरत राम नौटियाल, डॉ. माधव प्रसाद नौटियाल ने मैग्नेट खरीदकर हौसला बढ़ाया। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बुद्धि प्रसाद नौटियाल, संजीव भट्ट, भूपेश कुडियाल, हरिशंकर गोड समेत कई लोग मौजूद रहे।






