दिल्ली/एनसीआर

गांगुली ने कहा, कौशल में मुझसे बेहतर कोहली

नई दिल्ली: अग्निपथ योजना पर देशभर में काफी बवाल मचा था और इसके विरोध में लोग सड़कों पर भी उतर आए थे। हालांकि इसके बावजूद भी केंद्र सरकार अपने निर्णय पर अडिग रही और इसकी भर्तियां निकलना शुरू हो गईं। इसी बीच रक्षा मंत्रालय ने एक आरटीआई को जवाब देते हुए कहा है कि अग्निपथ योजना के बारे में सूचना को साझा नहीं किया जा सकता है। यह भी कहा गया है कि यह स्कीम एक प्रकार का सीक्रेट है।

पुणे स्थित आरटीआई कार्यकर्ता विहार दुर्वे द्वारा फाइल की गई आरटीआई के आधार पर मांगी गई जानकारी के जवाब में रक्षा मंत्रालय का यह जवाब सामने आया है। इसमें यह बताया गया कि अस्वीकार करने का कारण पारदर्शिता कानून की धारा 8 और 9 के तहत नहीं आता है। इस वजह से सूचना से इनकार किया जा सकता है।

आरटीआई कार्यकर्ता ने अंतर-मंत्रालयी विचार-विमर्श और मौजूदा भर्ती योजना को बदलने के लिए इसे शुरू करने के कारणों के बारे में जानकारी मांगी थी। इसमें रोजगार की अवधि के बारे में भी सवाल थे। 23 जुलाई, 2022 को अपने आरटीआई आवेदन में दुर्वे ने योजना के तहत भर्ती के लिए वेतन पैकेज और भत्तों के बारे में चर्चा के बारे में पूछा था।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button