1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देगी सरकार, लाल किले से PM मोदी का बड़ा ऐलान

जन एक्सप्रेस /लखनऊ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देने का संकल्प लिया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत को तेज गति से आगे ले जाने की कोशिशों के पीछे देश के युवाओं की शक्ति सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति है।
पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत की यात्रा में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि भारत के युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हासिल करें।
एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग
प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से घोषणा करते हुए कहा कि सरकार आने वाले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देने का काम करेगी। इसका उद्देश्य युवाओं को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार करना और AI के क्षेत्र में भारत की क्षमता को मजबूत करना है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं में AI के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है। सरकार की इस पहल के जरिए युवाओं को नई तकनीकी स्किल से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
विकसित भारत में युवाओं की बड़ी भूमिका
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वह विकसित भारत की बात करते हैं और देश को तेजी से आगे बढ़ाने की बात करते हैं, तो इसका सबसे बड़ा लाभ देश के युवाओं को मिलेगा। उन्होंने युवाओं को भारत की विकास यात्रा की प्रमुख शक्ति बताया।
AI के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बीच सरकार का यह ऐलान युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और तकनीकी क्षमता के लिहाज से अहम माना जा रहा है।






