पुलिस ने जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को 18 हजार रुपये के साथ दबोचा

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: हमीरपुर अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत जुआं खेल रहे 9 जुआरियों को जरिया पुलिस ने अठ्ठारह हजार पचास रुपये के साथ ही ताश के बावन पत्ते बरामद कर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जरिया थाना प्रभारी निरीक्षक मयंक चंदेल ने बताया कि पकड़े गये जुआरियों में सरीला तहसील के हटवारा निवासी भगवानदीन पुत्र बद्दू अनुरागी, बरातीलाल पुत्र बद्रीप्रसाद, मंजीत कुमार पुत्र श्रवण कुमार, शैलेन्द्र कुमार पुत्र बालकृष्ण, नसीम खान पुत्र इमामी ,पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र शिवराम अहिरवार ,आशाराम पुत्र मंगलसिंह, हीरालाल पुत्र चतुर अहिरवार सहित राघवेन्द्र पुत्र लखनलाल खासतौर से शामिल हैं। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ मु0अ0सं0 209/2025 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जबकि जुआरियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में
एस आई दिनेश प्रसाद, एस आई वीरेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल आशीष रजक, कांस्टेबल निर्भान सिंह, कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार, पी0आर0डी0 रामकिशन, पी0आर0डी0 मूलचन्द्र सहित पी0आर0डी0 रमाकान्त शामिल रहे।






