हाथरस : एडीएम बसंत अग्रवाल का तबादला, अब लखनऊ में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

जन एक्सप्रेस/ हाथरस: शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत हाथरस के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बसंत अग्रवाल का स्थानांतरण कर दिया है। हाल ही में आईएएस संवर्ग में पदोन्नत हुए बसंत अग्रवाल को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निदेशक के पद पर हुई तैनाती
आईएएस बसंत अग्रवाल को अब निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESI), श्रम चिकित्सा सेवाएं, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात किया गया है। प्रमोशन के बाद यह उनकी पहली बड़ी पोस्टिंग है, जहां वे प्रदेश भर की श्रमिक चिकित्सा सेवाओं और बीमा योजनाओं का प्रबंधन देखेंगे।
हाथरस में रहा शानदार कार्यकाल
बसंत अग्रवाल का हाथरस में एडीएम (एफआर) के रूप में कार्यकाल काफी सक्रिय रहा। हाल ही में उन्हें प्रादेशिक सिविल सेवा (PCS) से पदोन्नत कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल किया गया था। उनके तबादले के बाद अब हाथरस में नए एडीएम की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।






