उत्तर प्रदेशहाथरस

हाथरस: सादाबाद पुलिस ने 3 शातिर वाहन चोर किए गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

जन एक्सप्रेस /हाथरस :- सादाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें मथुरा और सादाबाद क्षेत्र से चोरी की गई थीं। आरोपियों की गिरफ्तारी चेकिंग अभियान के दौरान पुसैनी बंबा मार्ग पर हरकेश पहलवान के अखाड़े के पास से की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें बेच दिया करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है और उनसे अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button