ऑपरेशन क्लीन” थाना बबेरू मे लम्बे समय से खड़े १० लावारिस सीज वाहनों की निर्धारित नीलामी सम्पन्न

जन एक्सप्रेस/बांदा: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” जनपद के विभिन्न थानों पर लम्बे समय से खड़े लावारिस और मोटरवाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किए गए वाहनों की पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया के तहत दिनाक 28सितम्बर को थाना बबेरु में 10 वाहनों (मोटरसाइकिल) की नीलामी संपन्न कराई गई।यह नीलामी प्रक्रिया पूर्व में निर्धारित तिथि,समय और स्थान पर पूरी पारदर्शिता एवं नियमों के अनुरूप आयोजित की गई। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोगों को पहले से जानकारी दी गई थी,और इच्छुक निविदाकारों ने नियमानुसार भाग लिया।इस नीलामी में शामिल वाहन विभिन्न थानों पर वर्षों से अनुपयोगी स्थिति में खड़े थे,जिससे थानों के परिसरों में अव्यवस्था की स्थिति बन रही थी।ऐसे वाहनों की समयबद्ध नीलामी से न सिर्फ स्थान खाली हुआ,बल्कि शासन को राजस्व की प्राप्ति भी हुई।नीलामी की पूरी प्रक्रिया राजस्व विभाग,पुलिस विभाग और संबंधित अधिकारियों की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को समाप्त करने के लिए पूरी निगरानी रखी गई।नीलामी प्रक्रिया में क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह,मजिस्ट्रेट के रुप में नायब तहसीलदार बबेरु मनोहर सिंह,प्रभारी निरीक्षक बबेरु राजेन्द्र सिंह राजावत उपस्थित रहे।






