उत्तराखंड

IMD का आठ जिलों के लिए हाई अलर्ट; जिला प्रशासन सतर्क

उत्तराखंड:   भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। नौ और दस अक्तूबर को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग समेत आठ जिलों में हाई एलर्ट।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक कुमाऊं मंडल के कई जिलों में बिजली गरजने के साथ भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं के सभी व गढ़वाल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, टिहरी आदि जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है।

आठ जिलों को किया अलर्ट
भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सरकार ने आठ जिलों में हाई अलर्ट कर दिया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी निदेशक पीयूष रौतेला ने कहा कि सात और आठ अक्तूबर को राज्य के कुमांऊ मंडल के जिलों और उससे लगे गढ़वाल के जिलों में भारी से बहुत अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button