‘रंगों से बचना है तो पहनो त्रिपाल वाला हिजाब’, यूपी के मंत्री रघुराज सिंह ने दिया विवादित बयान

जन एक्सप्रेस/ लखनऊ : मंगलवार के दिन यूपी के मंत्री रघुराज सिंह ने होली पर रंगों से बचने वालों को एक विवादित टिप्पणी कर सुझाव दिया। उनका कहना है कि होली पर रंगो से बचने वाले लोगों को मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने हिजाब पहनना चाहिए। जिससे वो इन रंगो से बच सके। रिपोर्ट के अनुसार अलीगढ़ के एक कार्यक्रम में श्रम और रोजगार मंत्री रघुराज सिंह ने यह सलाह पुरुषों को भी दी उन्होंने कहा कि यदि इस होली में कोई अपने कपड़ो को साफ़ सुथरा रखना चाहता है तो उन्हें या तो तिरपाल का हिजाब पहनना चाहिए या घर के अंदर रहना चाहिए।
भाजपा मंत्री रघुराज सिंह का बयान त्यौहार में बाधा डालने वाले पर होगी कार्रवाई
यूपी मंत्री रघुराज सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि होली की त्यौहार में बाधा बनने वाले लोगों के पास लिमिट ऑप्शन है। उनका कहना है कि ऐसा करने वाले लोगो के लिए केवल 3 ऑप्शन है या तो वे जेल जाएं, राज्य छोड़ दें या यमराज से मिलने की तैयारी करें। उन्होंने यह भी कहा कि होली हमारा पवित्र त्यौहार है और इसे मानाने से हमें कोई नहीं रोक सकता है। होली हर कीमत पे मनाई जायेगी।
होली त्यौहार ही नहीं आस्था है हमारी
रघुराज सिंह ने अपने विवादित बयान के बाद मामले को ठंडा करते हुए कहा कि होली हमारे लिए त्यौहार ही नहीं बल्कि आस्था का प्रतिक है। इसे हम हर हाल में और धूम धाम से मनाएंगे। इस पर्व से जिस किसी को भी दिक्कत वह कृपया अपने घरों में ही रहे।