उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में ईंट भट्ठे के आड़ में अवैध खनन

एसडीएम ने छापा मारकर 3 डंपर और जेसीबी जब्त की, एफआईआर दर्ज होगी

जन एक्सप्रेस
लखनऊ। लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के राती गांव में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। ईंट भट्ठे की अनुमति का दुरुपयोग कर प्राइवेट जगहों पर मिट्टी बेची जा रही थी। एसडीएम को सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान खनन नियमों का उल्लंघन करते हुए चल रहे काम को पकड़ा गया। कार्रवाई में तीन डंपर और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। बता दें कि जानकारी के अनुसार, कई दिनों से प्राइवेट प्लाटिंग साइटों पर ट्रकों से मिट्टी पहुंचाई जा रही थी। ईंट भट्ठे के नाम पर यह काम किया जा रहा था। लेकिन मिट्टी का इस्तेमाल प्लाटिंग और अन्य निजी निर्माण कार्यों में हो रहा था। यह कार्य पूरी तरह से अवैध था। वहीं पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि खनन कार्य में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। इस अवैध कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी।

लखनऊ जिले के कई क्षेत्रों में होता है परमिशन के नाम पर अवैध मिट्टी खनन

लखनऊ जिले के मोहनलालगंज, काकोरी, मलिहाबाद, बीकेटी, सदर इन तहसील क्षेत्र में परमिशन के नाम पर अवैध तरीके से मिट्टी खनन कर मिट्टी महंगे दामों पर निर्माणाधीन मकानों ,प्लाटिंगों ,नवनिर्मित भवनों में बेची जाती हैं,मिट्टी खनन होने से क्षेत्र में जगह-जगह मिट्टी सड़कों पर दिखाई देती है। वहीं मिट्टी खनन विभाग के मानकों को ताक पर रखकर ठेकेदार मिट्टी खनन करते हैं और डंपर सड़कों पर फर्राटा भरते हुए दिखाई देते हैं, कार्यवाही के नाम पर तहसील के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा सिर्फ लीपा-पोती की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button