उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

हमीरपुर में त्रिवेणी वन लगाकर हुई वृक्षारोपण की शुरुआत

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में वृक्षारोपण महा अभियान 2025 के तहत उपाध्यक्ष, राज्य मद्यनिषेध परिषद, उ०प्र० सरकार बृजेश शुक्ला सहित, नोडल अधिकारी श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश मार्कण्डेय शाही की मौजूदगी में कनौटा वन ब्लाक में त्रिवेणी वन लगाकर वृक्षारोपण की शुरुआत की गई।
इस मौके पर एक जनसभा का भी आयोजन किया गया, आयोजन में प्रभागीय वनाधिकारी हमीरपुर ने वृक्षारोपण महा अभियान 2025 की बारे में बताया कि वन विभाग सहित दूसरे विभागों की मदद से 5 हजार जगाहों पर मुख्यमत्री के आह्वान पर ‘‘एक पेड़, माँ के नाम’’ की थीम पर नदियों के किनारे बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। साथ ही आम लोगों से कहा कि कार्बन क्रेडिट के जरिये किसानों को जल्द ही उनके लगाये गये पौधों की रकम भी हासिल होगी। जिसमें लकड़ी के साथ.साथ किसानों को 250 से 300 रूपये तक की अलग से इनकम होगी। इस मौके पर नाथूराम पथिक ने एक जजबाती गीत पेश किया गया, वही गीत के जरिये लोगों से अपील की गई कि, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाये जाये, ताकि पर्यावरण और प्रकृति के बीच संतुलन बना रहे।
इस मौके पर विधायक सदर मनोज प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिये बहुत ही बडे़ स्तर पर काम किया गया है, जिसके नतीजे अब दिखाई देने लगे है। वही पेड़ों को लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की बहुत जरुरत है। वही उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह हम अपनी माँ से प्यार करते है उसी तरह ये जमीन भी हमारी माँ है। हम सब मिलकर इस जमीन को हरा-भरा करने की पूरी कोशिश करें। उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश के किसानों को उनके लगाये गये पौधों के लिये 13 मण्डलों में करीब 202 करोड़ रुपये की रकम कार्बन क्रेडिट के तौर में बांटी गई है। कार्बन क्रेडिट के जरिये से किसानों को जोड़ने पर उनकी आय बढेगी होगी, साथ ही पर्यावरण के संरक्षण में भी मदद मिलेगी। उन्होने उम्मीद की, कि जिले में 75 लाख से ज्यादा पौधे लगाये जा रहे हैं, जिस्से आने वाले वख्त में वनो की तादाद बढेगी।
इस मौके पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना कहा कि शासन से जो भी निर्देश मिले है उनका पूरी तरह पालन किया जायेगा, साथ ही वृक्षारोपण में और ज्यादा बढोत्तरी की जायेगी, साथ सभी लोगों को जोड़ने का काम भी किया जायेगा। इस मौके पर स्कूली बच्चों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित भी किया।
इस मौके पर एस०पी० दीक्षा शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, नगर पालिका परिषद हमीरपुर अध्यक्ष कुलदीप निषाद, आशारानी कबीर, आशीष पालीवाल सहित अधिकारी और कर्मचारी
मौजूद रहे।

——————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button