तालाब में मिला लापता युवक का शव, इलाके में सनसनी

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जलालपुर थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव में तीन दिन से लापता युवक सचिन सिंह उर्फ बुच्ची का शव गांव से करीब 400 मीटर दूर स्थित तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के संबंध में पहले से ही थाना जलालपुर में गुमशुदगी दर्ज थी। क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दो लोगों ने सचिन की हत्या की है। उनका कहना है कि 13 अगस्त की रात करीब 8 बजे सचिन को अंतिम बार उन्हीं दो युवकों के साथ देखा गया था, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया और वह घर नहीं लौटा।
परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो शायद सचिन की जान बच सकती थी। पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है
लापता युवक का तालाब मे शव मिलने का मामला पोस्टमार्टम के बाद घर जा रहे शव को पुलिस ने रोका परिजनों और पुलिस के बीच सड़क पर नोकझोंक पुलिस पर जबरन शव जलवाने का आरोप जलालपुर थाना क्षेत्र के लहंगपुर गाँव का मामला






